कुहू इंटरनेशनल स्कूल में अब मात्र स्कूल फीस में IIT-JEE एवं NEET की राष्ट्रीय स्तर की तैयारी


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। नसिया कॉलोनी स्थित कुहू इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव और सराहनीय पहल करते हुए देश के ख्यातनाम कोचिंग संस्थान एलेन ऑनलाइन के साथ मिलकर विद्यार्थियों के लिए IIT-JEE एवं NEET की उच्च स्तरीय तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस पहल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को यह संपूर्ण सुविधा मात्र स्कूल की नियमित फीस में ही उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अब गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को फाउंडेशन या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा, जयपुर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही शहर में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा।
इस हाइब्रिड शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को एलेन ऑनलाइन की विशेषज्ञ फैकल्टी के वीडियो लेक्चर, प्रिंटेड स्टडी मटेरियल, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज और डिजिटल ऐप की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही विद्यालय की अनुभवी फैकल्टी द्वारा ऑफलाइन कक्षा शिक्षण भी कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को समग्र और प्रभावी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन, कक्षा 11-12 के लिए IIT एवं NEET फाउंडेशन तथा 12वीं के बाद टारगेट बैच की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सामाजिक सेवा बताया है। विशेष रूप से आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है, जो महंगी कोचिंग फीस के कारण अब तक गुणवत्तापूर्ण तैयारी से वंचित रह जाते थे। ऐसे में कुहू इंटरनेशनल स्कूल की यह सोच न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक भी है।
इसी क्रम में विद्यालय परिसर में 22 मार्च (रविवार) प्रातः 9 बजे एक स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने हेतु इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम एवं कक्षा लिखकर 97826-10363 पर मैसेज अथवा कॉल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से इस स्वर्णिम अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now