हिंदू नववर्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तिलक लगाकर स्वागत


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में फब्बारा चौक पर आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कारों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्ण ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी से इसे धूमधाम से मनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निरंतर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आमजन को तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास,निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला मोर्चा जिला संयोजक जमनालाल वैष्णव,मण्डल उपाध्यक्ष शिवदयाल जोशी, चिरंजी लोधा, मण्डल महामंत्री गोविंद गुप्ता, मण्डल मंत्री मुकेश प्रजापत, मण्डल कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, पार्षद गोविंद पाराशर रामोतार गोयल, बाबू लाल बन्ना, आदि उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now