दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का 18वां स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह कल शुक्रवार


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी का 18वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह 20 मार्च शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में बहुत ही भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक एवं निवृतमान अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर ग्रुप सदस्य परिवारों में बड़ा उत्साह है।
इस अवसर पर जैन समाज के गौरव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन पांड्या के रूप में कार्यक्रम शिरकत करेंगे। वर्ष 2026 -27 की नव मनोनीत कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष यश कमल अजमेरा को शपथ विधि अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है। कर्क में विशिष्ट स्थिति के रूप में राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेश बड़जात्या एवं जयपुर रीजन के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन बज वे कार्यक्रम में पदार रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक मोनिका जैन ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के साथ में ग्रुप सदस्य सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रुप ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष के के जैन द्वारा वर्ष 2024 ,25, 26 की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। नई कार्यकारिणी द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 251 दीपकों से जिनेंद्र भगवान की सामुहिक आरती की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आयोजन समितियां का गठन कर दिया गया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now