श्री राधा कृष्ण गौ शाला में गौ माता को राष्ट्र माता के लिए चल रहे गौ सम्मान आवाह्न अभियान के अंतर्गत गौ भक्तों की बैठक आयोजित


सवाई माधोपुर। श्री राधा कृष्ण गौ शाला में गौ माता को राष्ट्र माता के लिए चल रहे गौ सम्मान आवाह्न अभियान के अंतर्गत गौ भक्तों की एक बैठक आयोजित की गई। भारत वर्ष की प्रत्येक तहसील पर गौ माता के सानिध्य में सभी सनातनी गौभक्त हजारों की संख्या में तहसील या एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिए एवं गौ माता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं राजपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जायेगा।
इसी संदर्भ में बैठक गौ शाला परिसर में रोहित सिंघल जी द्वारा 5मिनट के संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुई,और इस विषय पर पूर्ण जानकारी दी गई।जिसमें आने वाली 27अप्रैल को जिला मुख्यालय पर समस्त सनातनी गौ भक्तों द्वारा सुबह 9.30बजे सिटी सेंटर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर संकीर्तन करते हुए मुख्य बाजार से जिला मुख्यालय पर गौ माता की साक्षी में तहसीलदार साहब या एसडीएम साहब के माध्यम से प्रधानमंत्री जी और राजपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे,तत्पश्यात कार्यक्रम का समापन होगा। प्रत्येक गौ भक्तों को अपने अपने मोहल्ले और कॉलोनियों की जिम्मेदारी देकर सभी को बेनर और पत्रिका दी गई,और एक हस्ताक्षर हेतु फार्म भी दिया गया हैं,जिसमें सभी मिलकर गौ माता को यह सम्मान दिलाने के लिए अपना समर्थन देकर उस फार्म पर अपने मोबाइल या आधार नंबर के साथ हस्ताक्षर प्रस्तुत करेंगे।
गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत किसी भी प्रकार के कोई नारे बाजी नहीं होगी, ना कोई मंच,ना कोई माइक रहेगा,ना कोई नारेबाजी और सबसे बड़ी बात यह हे कि इस आयोजन के लिए किसी भी प्रकार का कोई डोनेशन भी नहीं लिया जाएगा।यह कार्यक्रम गौ माता और नंदी महाराज के सानिध्य में सभी हिन्दू सनातनीयो के साथ होगा,शोभा यात्रा में केवल भगवान के हरि कीर्तन के साथ यह आयोजन पूर्ण शांति के साथ संपन्न होगा।
आज इस बैठक में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल,गौ शाला अध्यक्ष अशोक गोयल, डॉ भरल लाल मथुरिया,सत्यदेव सिंघल,श्याम जी सिंघल,जितेंद्र सिन्धी,आशीष चौधरी, सीताराम मित्तल,रामप्रताप सिंह चौहान,श्रीराम शर्मा,महेंद्र गोयल,दीपिका चौहान,संतोष मथुरिया,जगभूषण शर्मा,मुकेश शर्मा अध्यापक,अवध बिहारी,विक्रम शेखावत,किशन बोहरा,कमलेश रूपलक्ष्मी फर्नीचर,रामगोपाल सिंघल,प्रदीप जाट,मिश्री जी गोटे वाले,मानसिंह खंगार,गोविंद कुमावत,मुकेश जी जाट,भगवान दास जी माली एडवोकेट,सुरेश जी जैन कुशलता,पवन प्रजापत,दिनेश सोनी,रामपाल बालोत,नरेंद्र महेश्वरी रोहित बैरवा,रवि प्रजापत,राजेश जांगिड़,प्रेमशंकर विजय,रमेश जी डूंगरी वाले आदि अनेकों गौ भक्त शामिल हुए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now