अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया भारतीय हिंदू नववर्ष


 बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। बौंली नगरपालिका मुख्यालय स्थित बस स्टैंड चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय हिंदू नववर्ष मनाया गया। तहसील संयोजक अंजली मंगल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की सुबह बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों के एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक एवं रक्षासूत्र बांधकर क्षेत्रवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर रंगोली भी बनाई गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र थी। उन्होंने बताया कि विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा का दिन भारत में विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन भगवान ब्रह्म जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी और वास्तव में प्रकृति में बदलाव भी यही से देखने को मिलता है इसलिए सभी को भारतीय नववर्ष के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। इस दौरान अभाविप नगर अध्यक्ष आशीष राजोरा, नगर उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, नगर मंत्री अभिषेक प्रजापत, कालेज इकाई अध्यक्ष प्रांजल सिंह राजपूत, खुशबू सिरोहिया, विष्णु सैनी, आयुष प्रजापत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now