नदबई-कस्बे में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर कटरा, नदबई के तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंगोली से सजे प्रमुख चौराहे, दिखी उत्सव की छटा
पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। रंग-बिरंगी कलाकृतियों ने नदबई के माहौल को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया। राहगीर भी इन सुंदर सजावटों को देखकर खासे प्रभावित नजर आए।
चंदन तिलक के साथ दिया संस्कृति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और राहगीरों को चंदन का तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य कल्याण सिंह ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य कल्याण सिंह के निर्देशन में छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर श्याम, मनोज, रमेश, अरुणा, चंचल, चांदनी, रेशमा, मनीष, मीरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।