प्रोफेसर डॉ ठंडी लाल राजावत महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के बने अध्यक्ष


11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय 

सूरौठ। सैनी, माली, कुशवाहा समाज की बैठक यहां बयाना मार्ग स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सैनी समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। निर्वाचन अधिकारी पूरन सैनी के निर्देशन में हुए चुनाव के दौरान निर्विरोध रूप से प्रोफेसर डॉ. ठंडी लाल राजावत को अध्यक्ष एवं बनैसिंह सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मोहर सिंह सैनी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ठंडी लाल राजावत और कोषाध्यक्ष बनैसिंह सैनी को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजावत ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जयंती के अवसर पर सूरौठ कस्बे में सैनी, माली और कुशवाह समाज के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now