डीग।अमरदीप सेन। लाला मनोहर लाल राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण किया गया है। केली नीयर एनजीओ द्वारा करीब 25 लाख रुपये की लागत से यह सुविधा विकसित की गई है। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिता राघव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने अपने संबोधन में केली नीयर संस्था के इस कार्य को ‘नेक’ बताया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारित होना भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने समय के सदुपयोग और स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थी अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकें।इस कंपनी को इंजीनियर समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का विशेष सहयोग रहा उन्हीं के सहयोग से यह कार्य हुआ
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गर्ग, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै सहित इंजीनियर लक्ष्मण शर्मा, मुनेश कुमार, सतीश, अपना परिजा, शशि कुमार, अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप शर्मा बंटू, हरी सिंह, भावना गांधी, तुषार कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक, पवन खंडेलवाल, जतिन गुप्ता, क्षेत्रपाल सिंह, गोपाल इंदौलिया, दुष्यंत परमार, राजू शर्मा, देवेंद्र यादव, दीपक सांखला, इंद्रजीत सांखला, योगेश कोली और रमाकांत शर्मा जैसे कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सुरेंद्र सार्थक ने किया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमित्रा धधेल ने आभार व्यक्त किया।