एसपी ने सर्राफा व्यापारी की बेवा को दिया आश्वासन, आश्वासन पर बेवा का धरना टला


धरने की चेतावनी पर एसपी ने व्यापारी के घर पहुंच बेवा को दी सांत्वना, शीघ्र खुलासा का आश्वासन

नदबई में 25 मार्च को सर्र्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 22 दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ

नदबई। नदबई कस्बे में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर जेबरात लूट के मामलें में पुलिस की ओर से 22 दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने से नाराज सर्राफा व्यापारी की बेवा शालू चोपड़ा के बुधवार से धरना देने की घोषणा के बाद पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बेवा के घर पहुंच पीडित परिवार की सुरक्षा सहित शीघ्र मामलें का खुलासा करने का आश्वासन दिया। एसपी के आश्वासन पर सर्राफा व्यापारी की बेवा शालू चोपड़ा ने धरना स्थगित करते हुए पुलिस का सहयोग करने को कहा।
गौरतलब है कि, 25 मार्च देर शाम सर्राफा व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा उर्फ योगी पुत्र शांतिस्वरूप चोपड़ा की पंजाबी मौहल्ला में श्रीराम मन्दिर के समीप अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर हत्या के बाद स्कूटी में रखे सोने-चांदी के जेबरात रखे बैग को लेकर फरार हो गए। घटना के करीब 22 दिन बाद भी बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं लगने से नाराज, सर्राफा व्यापारी की बेवा ने तहसील मुख्यालय पर धरना देने को कहा। बाद में एसपी की समझाइस पर बेवा ने धरना स्थगित किया।

मेरे पापा चले गए…अब किसी के पापा नहीं जाए

मेरे पापा चले गए…अब किसी के पापा की मौत नहीं हो। ऐसा कहते हुए मृतक सर्राफा व्यापारी की नौ बर्षीय पुत्री प्रियल चोपड़ा ने तहसील मुख्यालय पर दो दिन से आमरण अनशन कर रहे मनुदेव सिनसिनी व सुरजीत सिंह को अनशन तोडऩे को कहा। बाद में सर्राफा व्यापारी की पुत्री ने ज्यूस पिलाते हुए अनशन तुड़वाया। गौरतलब है कि, सर्राफा व्यापारी हत्याकांड़ में बदमाशों का सुराग नहीं लगने पर मनुदेव सिनसिनी ने तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरु किया।

आईजी व एसपी ने एसआईटी टीम से की चर्चा

उधर, सर्राफा व्यापारी की हत्या कर जेबरात लूट मामलें में बुधवार को एक बार फिर, रेंज आईजी कैलाश विश्नोई व पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने पुलिस थाने में कैंप कर एकत्रित साक्ष्यों को लेकर एसआईटी व पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए आगामी रणनीति व कार्य प्रक्रिया को बताया। पुलिस आईजी ने घटना के सभी पहलुओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। वहीं, सायबर तकनीकी व सूचना तंत्र मजबूत कर बारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।

डीपबोर से समरसेवल मोटर व केवल चोरी

उधर, मंगलवार देर रात कस्बे में लुहासा बाईपास चौराहा समीप एक निर्माणाधीन दुकान के बहार से अज्ञात चोर, डीपबोर में लगी समरसेवल मोटर व केवल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पालतु पशुओं को पानी भरने दौरान कस्बा निवासी पीडित गंगाराम चौहान को चोरी घटना की मालुम हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। लेकिन, अज्ञात चोर का सुराग नही लग सका। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now