गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता सभापति शिवरतन अग्रवाल के निवास पर पहुंचे,जहां केक काटकर एवं माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं
शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने कहा कि शिवरतन अग्रवाल का नेतृत्व शहर के विकास और संगठन की मजबूती के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव,जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा,मंडल महामंत्री कमलेश महावर,गोविंद गुप्ता,विकास सैनी,मनोज सोनी,चिरंजी लोधा,मुकेश प्रजापत,गोपाल धामोनीया,नारायण महावर,गोपाल गर्ग,हरकेश गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।