प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित


बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागडोली का सत्र 2025-26 का 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम रहने एवम 2 बालिकाओं द्वारा 90% से ऊपर अंक लाने पर सरपंच श्री गंभीरमल गुर्जर ग्राम पंचायत बागडोली एवं समस्त ग्रामीण के द्वारा ग्राम चौपाल पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का स्वागत किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों की डीजे के साथ पूरे गांव में सम्मान रैली निकाली गई ।जिसमें जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल साफा पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद रैली को ग्राम चौपाल पर सरपंच महोदय एवं ग्रामीण जनों द्वारा जलपान करवाया गया ।
प्रधानाचार्य यथावत श्री हरिश्चंद्र बैरवा ने बताया कि विगत 5 वर्षों से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कठोर मेहनत कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट किया गया है।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य यथावत श्री मेघराज मीणा ने बताया कि इस वर्ष भी कक्षा 12वीं के 46 छात्रों में से 20 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 26 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं जिनमे भी दो बालिकाएं सपना मीणा 93.40 % और शमा बानो ने 92.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यालय का 12वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में भी बालिका अल्फिया बानो ने 79% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सरपंच गंभीर मल गुर्जर ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को माल साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया ।
स्थानीय विद्यालय की ओर से भी विद्यार्थियों को एक पानी की बोतल टिफिन आदि देकर प्रोत्साहित किया गया अंत में प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मण कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एसडीएमसी सदस्य अभिभावक गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now