नही सहेगा राजस्थान अभियान, भाजपा आमजन तक पहुंचाएगी सरकार का फैल कार्ड

Support us By Sharing

नही सहेगा राजस्थान अभियान, भाजपा आमजन तक पहुंचाएगी सरकार का फैल कार्ड

सवाई माधोपुर 25 जुलाई।। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की ओर से नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत अभियान के जिला संयोजक कमल सिंह मीणा ने प्रेस वार्ता कर साढ़े चार वर्षों मे जनता से किए गए वादो को पूरा करने में फैल रही कांग्रेस की सरकार की नाकामियो को मीडिया के समक्ष रखा।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कांग्रेस सरकार की नाकामियों, बढ़ते भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा फैल कार्ड बनाया गया है जिसको जिला और मंडल स्तर पर पहुंचकर आमजन को वितरित किया जायेगा। अभियान के संयोजक और जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान मे अपराध बेलगाम है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिला और बालिका असुरक्षित है, युवा बेरोजगार है, किसान कर्जदार है और राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने हाल मे मस्त है उन्हे प्रदेश की जनता की कोई फिक्र नही है, लगातार पेपर लीक, गैंगरेप, मारपीट जैसी घटनाएं लोगो को भयभीत कर रही है जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मे बिठाया था लेकिन कांग्रेस जनता के वादों पर खरा नहीं उतरपाई है, इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे राजस्थान मे इनकी नाकामी के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चला रही है। अभियान के माध्यम से हमारी पार्टी के जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जनता तक जायेंगे और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के फैल कार्ड को दिखाकर इस नकारा सरकार को अलविदा करने की अपील करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, सुरेशचंद जैन, वीरेन्द्र सिंह भाया, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, खंडार प्रधान नरेन्द्र चैधरी, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, भाजपा जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बजरिया मंडल महामंत्री विक्की राजवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, संतोष मथुरिया, सुधीर शर्मा, राजू दाधीच आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!