गौभक्त, समाजसेवी व उद्यमी चितवन व्यास हुए ब्राह्मण रत्न सम्मान से सम्मानित


समाज सेवा, शिक्षा प्रसार और एकता में योगदान पर किया ब्राह्मण रत्न से अलंकृत

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह में भीलवाड़ा के गौभक्त, समाजसेवी व उद्यमी चितवन व्यास को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए ब्राह्मण रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं विधायक प्रशांत शर्मा थे। चितवन व्यास समर्पित गौसेवक, गौ रक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय से गौ संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों को नई दिशा मिली है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में चितवन व्यास के समाजसेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चितवन व्यास ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने, युवाओं को मार्गदर्शन देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। युवाओं को उनसे सीख लेकर समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढऩा चाहिए। समारोह में 70 प्रतिभाओं को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया गया। समाजसेवी चितवन व्यास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज का है। उन्होंने आगे भी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now