प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के बेनीपुर गांव में शोक की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई रमेश प्रसाद द्विवेदी (73) का बीते शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों का उनके आवास पर तांता लग गया।
शुक्रवार को बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने बेनीपुर स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह और पूरा संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। सावित्री हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी ने इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी, राजू दुबे और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें:
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।