गंगापुर सिटी: कालिका टीम ने स्कूल की बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, सुनीं समस्याएं।


नीली वर्दी वाली ‘शक्ति’ ने छात्राओं से पूछा- कोई परेशान करे तो बेझिझक बताएं, 1090 और पुलिस ऐप की दी जानकारी

गंगापुर सिटी। राजस्थान पुलिस की विशेष ‘कालिका टीम’ ने आज महिला सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी पहल की। कोतवाली थाने के पास नीली वर्दी में तैनात कालिका टीम की महिला सदस्यों ने सीनियर बालिका स्कूल (सूरसागर) की छात्राओं से संवाद किया।

सुरक्षा का भरोसा और समस्याओं पर चर्चा स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही बालिकाओं को रोककर टीम ने उनसे बातचीत की। टीम सदस्यों ने छात्राओं से पूछा कि क्या उन्हें स्कूल में या रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “अगर कोई आपके साथ छेड़खानी या बदतमीजी करता है, तो डरे नहीं, हमें बताएं। हम आपकी सुरक्षा के लिए हर वक्त तैनात हैं।”

हेल्पलाइन नंबर और तकनीक की जानकारी संवाद के दौरान जब टीम ने छात्राओं से महिला हेल्पलाइन नंबर पूछा, तो छात्राओं ने तुरंत ‘1090’ बताया, जिस पर टीम ने उनकी जागरूकता की सराहना की। इसके अलावा, पुलिस ने छात्राओं को ‘राजस्थान पुलिस सिटीजन ऐप’ के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे संकट के समय यह ऐप उनकी मदद कर सकता है। टीम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और स्कूल के माहौल के बारे में भी फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now