जयपुर: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सुनील चाहर महमदपुर ‘कर्म श्री अवार्ड’ से सम्मानित

25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी में 71 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच ने किया आयोजन

जयपुर, डीग।अमरदीप सैन। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस का समापन समारोह जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर पत्रकारिता, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुनील चाहर महमदपुर को प्रतिष्ठित ‘कर्म श्री अवार्ड’ से नवाजा गया।

दिग्गज अतिथियों की रही उपस्थिति समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जे. के. रांका (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट रिटायर्ड जज एसोसिएशन) और डॉ. जितेन्द्र सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री) रहे। कार्यक्रम में सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा, राज्य मंत्री राजेन्द्र कुमार नायक और वरिष्ठ अधिवक्ता पी. सी. जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर हुकम चन्द गणेशिया ने की।

25 देशों का मिला समर्थन मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से श्रमिक दिवस समारोह आयोजित कर रही है। इस वर्ष 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मोहनस्वरूप पाराशर, चन्द्रशेखर शर्मा, मनीषा फौजदार और सुरेश पूंछरी सहित कई अन्य समाजसेवियों को भी ‘कर्म श्री अवार्ड’ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now