डीग: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, भूसा डालकर लौटते समय हुआ हादसा

रामबाग निवासी श्याम की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया शव

डीग (अमर दीप सैन)। जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। भूसा डालकर ट्रैक्टर से लौट रहे रामबाग निवासी श्याम (40) पुत्र नन्नू राम का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल श्याम को लेकर डीग जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉ. हेमराज ने बताया कि श्याम के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया और प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि करीब आधे घंटे बाद उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार का इकलौता सहारा था श्याम जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम अविवाहित था और मजदूरी करके अपना और परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now