डॉ. सतीश शर्मा “कर्मश्री अवार्ड” से सम्मानित: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच ने शिक्षा और समाजसेवा के लिए दिया सम्मान

25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में संपन्न हुआ समारोह, न्यायमूर्ति जेके रांका और विधायक गोपाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि

नदबई/जयपुर: जयपुर के रोटरी क्लब सभागार में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन समारोह बेहद गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर आदर्श टैगोर शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार शर्मा को सनातन धर्म, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “कर्मश्री अवार्ड” से नवाजा गया।

प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट रिटायर्ड जज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति जेके रांका और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा, राज्य मंत्री राजेन्द्र कुमार नायक और वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर हुकम चन्द गणेशिया ने की।

25 देशों के ध्वजों के बीच सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंच पिछले 30 वर्षों से श्रमिक दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी में कुल 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह मंच की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है कि दुनिया के 25 राष्ट्रों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज इस मंच के उद्देश्यों के समर्थन में प्रदान किए हैं।

इनका भी हुआ सम्मान डॉ. सतीश शर्मा के साथ ही समाजसेवी मोहनस्वरूप पाराशर, चन्द्रशेखर शर्मा, मनीषा फौजदार, सुरेश पूंछरी, दिनेश कटारा, उमेश उपाध्याय, मोहन अवस्थी, सतीश नम्बरदार और गौरव कटारा को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए ‘कर्म श्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now