गंगापुर सिटी: स्कूटी के बदले नकद राशि के फैसले से छात्राओं में खुशी, छात्र नेता बोले- ‘ऐतिहासिक कदम’

कालीबाई भील एवं देवनारायण योजना में DBT सिस्टम लागू; रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा के झंझटों से मिली मुक्ति

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई भील एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना (2024-25) में किए गए बड़े बदलाव का राजकीय पीजी महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में जोरदार स्वागत हुआ। सरकार ने अब छात्राओं को स्कूटी देने के स्थान पर सीधे बैंक खाते में राशि (DBT) ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से विशेषकर गंगापुर सिटी तहसील की मेधावी बेटियों को सीधा और त्वरित लाभ मिलेगा।

प्रशासनिक झंझटों से मिलेगी राहत छात्र नेता सीताराम गुर्जर ने इस निर्णय की सराहना करते हुए बताया कि स्कूटी वितरण प्रक्रिया में अक्सर देरी होती थी। उन्होंने कहा, “रजिस्ट्रेशन, भंडारण और सुरक्षा जैसी समस्याओं के कारण छात्राओं को समय पर लाभ नहीं मिल पाता था। यहाँ तक कि कई कॉलेजों में स्कूटियों को कक्षाओं में रखना पड़ता था, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।”

पारदर्शिता और समय की बचत सरकार द्वारा लागू की गई डीबीटी (Direct Benefit Transfer) व्यवस्था से अब कॉलेजों की भूमिका केवल पात्रता जांच और वरीयता सूची तैयार करने तक सीमित रहेगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि महाविद्यालय प्रशासन को भी अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों से राहत मिलेगी।

छात्राओं ने जताया आभार इस अवसर पर विष्णु सैनी, विक्की सैनी, समीक्षा खटाना, पायल गुर्जर, मधु गुर्जर, रिंकू बैरवा, इशिका अग्रवाल, भूमिका शर्मा और रिया कंवर सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। छात्राओं का मानना है कि सीधे खाते में पैसे आने से वे अपनी जरूरत के अनुसार वाहन या अन्य शैक्षिक संसाधन चुन सकेंगी।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now