अपनाघर सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, विभिन्न प्रजातियों के लगाए 21 पौधे

Support us By Sharing

अपनाघर सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, विभिन्न प्रजातियों के लगाए 21 पौधे

बयाना, 28 जुलाई। सामाजिक संस्था अपनाघर सेवा समिति बयाना की महिला और पुरुष इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में शुक्रवार शाम रानी बाग स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ममता चौधरी रहीं। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपकर उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार ममता चौधरी ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का अस्तित्व असंभव है। पेड़ पक्षियों और जानवरों के लिए भी भोजन व आश्रय प्रदान करते हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। पुरुष इकाई अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में पेड़ -पौधों की अहम भूमिका होती है। आज ग्लोबल वार्मिंग के युग में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने जरूरी हैं। पौधारोपण से ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में संतोष कारबारी ने कहा आज लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। इसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं। पेड़ों की कटाई को भी हमें रोकना होगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्य त्रिलोक उपाध्याय, केशव गुप्ता, अल्पना गोयल, रचना गंगल, लता, सुनीता बंसल, नीलू फौजदार, हेमलता, सपना, शिवदेवी, मंजू गुप्ता, बॉली गर्ग, अनिता, सुनीता कंसल, नीलकमल आदि महिला- पुरुष सदस्य मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!