जीवन में सकारात्मकता से सभी समस्याओं का समाधान सम्भव है – साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी
सवाई माधोपुर 30 जुलाई। जीवन में सकारात्मक भाव से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। नकारात्मक सोच एक ओर सफलता में बाधक है वहीं सामाजिक जीवन में असफलता की सीढ़ी भी है। साधक को जीवन में लचीलापन अपनाते हुए सकारात्मकता के द्वारा समस्याओं को दूर करना चाहिए। ये विचार युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने आदर्शनगर स्थित अणुव्रत भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल आदर्शनगर द्वारा आयोजित पावर ऑफ रेसिलिएन्स कार्यशाला में वक्त किये।
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता प्रवीण जैन ने बताया कि कार्यशाला का प्रारम्भ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। कार्यशाला में उपासक चंद्रप्रकाश जैन, चित्रा अनिल जैन, रश्मि पुलकित जैन, अनिता प्रवीण जैन, सपना मनोज जैन आदि ने कार्यशाला की विषयवस्तु से सम्बंधित महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।
साध्वीश्री डॉ जिनयशाजी ने जीवन में लचीलेपन की आवश्यकता क्यों विषय पर अपने महत्वपूर्ण भाव प्रकट किए। साध्वीवृन्द ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा सुबोध जैन ने किया।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.