अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों को किए फल वितरित

Support us By Sharing

अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों को किए फल वितरित

कामां-भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश करते हुए जिलाध्यक्ष याकूब खान के नेतृत्व में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए और दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया |
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष याकूब खान ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में पदयात्रियो को फल वितरित किए गए और उनका राधा कृष्ण का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया इसके अलावा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग मे सेवा कर रहे पुलिसकर्मियों व सेवा भाव में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया |इस मौके पर पूर्व विधायक समशुल हसन, युवा मोर्चा कामां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहतास राजपूत,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कैथवाडा मंडल अध्यक्ष अफजल खान, कल्लू खान ,साहिल, आदिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!