भाजपा शहर मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई आयोजित

Support us By Sharing

भाजपा शहर मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई आयोजित

कुम्हेर-भारतीय जनता पार्टी, शहर मंडल कुम्हेर की संगठनात्मक बैठक पंचायती धर्मशाला पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि आम जनता की भावना और विभिन्न सर्वे के अनुसार इस बार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस सरकार में डीग – कुम्हेर विधानसभा भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओ के समर्पण के कारण भारी बहुमत से विजय का परचम लहराने जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को संगठन की प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाना है। राजस्थान में जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है और वह आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य के एकाग्रचित होने का मंत्र दिया। बूथ जिला प्रभारी अरविंद पाल ने आगामी अगस्त माह के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें तय सीमा में पूर्ण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, जिला मंत्री मुकेश सिंघल, मंडल संरक्षक सूर्य प्रकाश आर्य व प्रहलाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष भगवान सिंह कटारिया,नंदलाल बघेल, गंगा यादव,डॉ उत्तम यादव,सुभाष अग्रवाल,बिहारी शर्मा जी,कपिल देव शर्मा,मोनू सोनी,आशीष खंडेलवाल, डालचंद बघेल,नेहनू बाल्मीकि,विष्णु बाल्मीकि,मुक्की पंजाबी,त्रिलोकी पंजाबी, शिव सिंह जाटव,सतीश सेजवाल,गणेश बिधुडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!