देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया मंत्र

Support us By Sharing

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया मंत्र

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष

नदबई, 12 अगस्त। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना ने कस्बे में डहरा रोड स्थित निजी मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। साथ ही संगठित कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यधुरी बताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटत होकर पार्टी की नीतियों पर चलने का मूलमंत्र दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का अभिनंदन किया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विधिवत दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारम्भ किया।
समारोह में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जागरुक होने व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने का संकल्प दिलाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने व क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को लेकर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को राजनीतिक गुटबाजी से दूर रहते हुए सहयोग करने को कहा। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने का संकल्प दिलाया। समारोह में ब्लॉंक कांग्रेस अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा, कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष शिवदयाल गोयल, दिलीप सिनसिनवार, पार्षद नितिन अग्रवाल, हरीसिंह बादशाह सैनी आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!