हरिशेवा उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम मास में सहस्र धारा जलाभिषेक


हरिशेवा उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम मास में सहस्र धारा जलाभिषेक

भीलवाड़ा/ मूलचन्द पेसवानी/ हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 18 जुलाई 2023 से श्रावण पुरुषोत्तम मास में अनवरत चल रहे विभिन्न प्रकार के पाठ परायण के अंतर्गत आज दिनांक 14/8/2023 सोमवार कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र धारा जलाभिषेक किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि सर्वप्रथम प्रातःकाल में श्री मंडल पूजन, हवन, यज्ञ आदि का आयोजन किया गया, तत्पश्चात आश्रम में चल संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव एवं पुरुषोत्तम मास कथा तथा भागवत मूल पाठ कर रहे विद्वान ब्राह्मण एवं पंडितों का अभिनंदन कर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजमेर से पधारे श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन , आश्रम के संत मायाराम , संत राजाराम , संत गोविंद राम , संत श्रवण दास , ब्रह्मचारी मिहिर , सचिव हेमंत वच्छानी , ट्रस्टी गोपाल नानकानी , अंबालाल नानकानी , ईश्वर असनानी , कन्हैया मोरयानी सहित मुंबई से संगीता बालानी , कोटा से राजकुमार चावरानी , रोमा नोतानी , अशोक मूँदडा , हरिशेवा संस्कृत शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक एवं छात्र एवं श्रद्धालुओं एवं अनुयायी उपस्थित रहे ।


यह भी पढ़ें :  शिक्षा से ही समाज की प्रगति संभव : बहादुर सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now