भाजपा ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

Support us By Sharing

भाजपा ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

शिवाड़ 14 अगस्त। कस्बे में भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा उत्सव के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में खंडार विधानसभा क्षेत्र के चैथ का बरवाड़ा मंडल की शिवाड़ पंचायत से चैथ का बरवाड़ा पंचायत तक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।
चैथ का बरवाड़ा भाजपा मंडल महामंत्री सुशील कुमार जैन ने बताया कि तिरंगा रैली ग्राम पंचायत शिवाड़ सरसोप टापुर इसरदा मुंडेर झोपड़ा रवाना होती हुई चैथ का बरवाड़ा पहुंची जहां प्रदेश उपाध्यक्ष के भाषण के साथ रैली का समापन हुआ।
इस दौरान आयोजित सभा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, रामपाल बालोत, हरफूल बैरवा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!