भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

Support us By Sharing

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

नदबई, 26 अगस्त। कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें साहिबावाद विधायक सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मूलमंत्र देते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए ग्रामीणों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को जागरुक करने व अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पाटी से जोडने का संकल्प दिलाया।
इससे पहले विधायक ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। साथ ही प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडऩ व युवाओं के साथ छलावा होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार की निंदा की। बाद में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गुटबाजी से दूर रहते हुए संगठित होने का मूलमंत्र दिया। बैठक में प्रभारी रज्जन सिंह,भाजपा युवा नेता व समाजसेवी दौलत सिंह फौजदार, जिला मंत्री दिनेश भातरा, विस्तारक रामू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, चरनसिंह कोली, बाबूलाल जिंदल, महेश खण्डेलवाल, नत्थीलाल लवानिया, दिलीप शर्मा, विशम्भरलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!