डीग टेंट संघ के जिला अध्यक्ष बने राम बाबू, बैठक में हुआ सर्वसम्मति से चयन


टेंट संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, लीलाधर चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डीग। टेंट संघ जिला डीग की बैठक रविवार को डीग-भरतपुर मार्ग स्थित पैराडाइज होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समिति के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से राम बाबू (भावना टेंट वाले) को टेंट संघ जिला डीग का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं लीलाधर चौधरी को संगठन का कोषाध्यक्ष चुना गया।

संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

बैठक में टेंट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर गोलू वर्मा, सुरेश, सुखदेव, नारायण, सुभाष, कृष्णा, दीपक सहित बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *