भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसएस पर किया प्रदर्शन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसएस पर किया प्रदर्शन

बयाना, 27 अगस्त। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल के निर्देश पर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन अभियान के तहत रविवार को बयाना में भाजपा शहर मंडल की ओर से बिजलीघर जीएसएस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय नहरौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीएसएस पर पहुंचे और अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते हुए फ्यूल सरचार्ज को लेकर कांग्रेस सरकार लेकर विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती से गर्मी के मौसम में लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी खड़ा हो रहा है। गर्मी के मौसम में लाइट नहीं आने से बच्चे, बीमार और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने से आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने नियमित बिजली सप्लाई दिए जाने और फ्यूल सरचार्ज को खत्म कर आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है। इस दौरान शहर महामंत्री विवेक सोनी, उपाध्यक्ष अमित सेन, बिजेंद्र पटेल, दिनेश तिवाड़ी, शहर मंत्री मोहन सेजवाल, विजयभान चौधरी, गगन कपूर, लोकेश शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र, सौरव, अमर सिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  पशु पालन डेयरी मन्त्री जोगाराम कुमावत पहुंचे पूछरी की गोवर्धन परिक्रमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now