सेवा कार्य को देव प्रदत्त प्रसाद समझ ग्रहण करना चाहिए-गणेशानंद महाराज

Support us By Sharing

जायन्टस ग्रुप व अपनाघर द्वारा सेवा समापन एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

सेवासाथियों,कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का हुआ सम्मान

कामां। सेवा करना बिरलों के भाग्य में होता है क्योंकि भगवान भी सेवा करने के लिए उन्हीं का चयन करता है जो सेवा कार्य के लिए सक्षम होते हैं। अतः इसे देव प्रदत्त प्रसाद समझकर ग्रहण करना चाहिए। चैरासी कोस परिक्रमार्थियों की सेवा में संलग्न रही समाज सेवा समितियों व सेवा साथियों की भावना उज्ज्वल रही और सेवा कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया जो सराहनीय है। उक्त बात श्रीकृष्ण गौशाला के महंत गणेशानंद महाराज ने जायन्टस ग्रुप ऑफ कामवन व अपनाघर सेवा समिति इकाई कामां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवा समापन व सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
अधिक मास में 18 जुलाई से 16 अगस्त तक एक माह निःशुल्क मेंडिकल जांच,दवा वितरण,बाल भोग व मेंहदी सेवा का कार्यक्रम श्री कृष्ण गोशाला कलावटा पर चले सेवा कार्य मे सहयोग प्रदान करने वाले सेवा साथियों,कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का सम्मान समारोह जायन्टस ग्रुप अपनाघर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में व्यापार महासंघ अध्यक्ष कमल अरोड़ा के मुख्य आतिथ्य व विशम्बर दयाल गोयल उर्फ बिल्लू एवं ओमप्रकाश मोदी संरक्षक खंडेलवाल समाज जुरहरा के विशिष्ट आतिथ्य में कोसी रोड स्थित सिंघल मेंशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम आराध्य गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं कमल सिंह कमल द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। वही छवि जैन व छाया जैन बड़जात्या द्वारा मनोरम भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। मेडिकल सेवा में आर्थिक सहयोग कर्ता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जायन्टस के यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि सेवा का सम्मान मन का संतोष है किंतु स्वयं व अन्यों को प्रेरणा के लिए सेवा सम्मान आवश्यक है।
सेवा साथियों का हुआ सम्मानः-जायन्ट्स के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, अपनाघर के अध्यक्ष खेमराज मातूकी वाले,हरि कुम्हेरिया,सुनील तमोलिया, सतीश छाबड़ा,प्रेमचंद शर्मा,महेंद्र अरोड़ा,संजय सर्राफ,घनश्याम गर्ग,सुभाष पाटोदिया आदि पदाधिकारियों ने सेवा साथियों डॉ संजय शर्मा,गणेश सेन सोनोखर,मयंक खंडेलवाल,डॉक्टर देवेंद्र जिंदल,दीपक खंडेलवाल, लोकेश खंडेलवाल,सुरेश सोनी,गोविंद खंडेलवाल,देवेंद्र उपाध्याय,सुनील सोनी,नितिन गर्ग,कौशल अग्रवाल,विपिन बंसल,गोविंद सोनी,योगेंद्र नाटाणी बबली,श्याम,सागर,सुरेश बघेल,नैतिक जैन,युवराज सोनी,छवि बड़जात्या,कृष्णा सहित महिला कार्यकर्ताओ रूपवती शर्मा,सुमन कुम्हेरिया,लता तमोलिया,राजरानी नाटाणी, संजना जैन बड़जात्या,मेघा खंडेलवाल को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भामाशाहों का हुआ सम्मानः-अधिक मास में चले सेवा कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का ज्ञानसिंह फौजदार,कुमकुम जैन,विष्णु खंडेलवाल,डॉ नरेश गर्ग,अनिल सोनी,ऋषभ जैन,राजा बजाज,राजू प्रभाकर आदि पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कैलाश लोहिया,प्रमोद खंडेलवाल जुरहरा द्वारा भी विचार प्रकट कर सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष लालचंद सिंघल,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्रीनाथ,रामावतार खंडेलवाल,किशनचंद खण्डेलवाल,तोता राम डेयरी वाले जुरहरा,मनोज सिंघल सहित कामवन जीव सेवा समिति, यथार्थ सेवा समिति,श्रीकृष्ण सखा समिति, ब्रजवानी साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था,महिला ज्योति कामवन, अपना घर सेवा समिति महिला इकाई के महिला व पुरुष पदाधिकारी मौजूद थे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!