भाजपा का कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनता के नाम खुला पत्र

Support us By Sharing

भाजपा का कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनता के नाम खुला पत्र

भाजपाईयों का प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेटिंग, पुलिस से झड़प, बल प्रयोग कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सैंकड़ों कार्यकृताओं के साथ काली पट्टी बांध कर काले झंडे लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 4 अगस्त 2023। कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर एवं काले झंडे लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने ईदगाह, न्यू ट्रक यूनियन, कैलाश टाकीज पर लगे बैरिकेटिंग को तोड़ दिया और फव्वारे चौक पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। जहा पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झपड़ हुई। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भाजपाईयों ने गंगापुर में लगाए गए अघोषित कर्फ्यू से सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

भाजपा का राजस्थान की भ्रष्ट, निक्कमी कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनता जनार्दन के नाम खुला पत्र

भाजपा ने खुला पत्र में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रवाद और सुचिता की राजनीति की हैं। गंगापुर सिटी में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के चंद लोगों के द्रारा झूठ का सहारा लेकर गंगापुर के वातावरण को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। उसकी भाजपा निंदा करती हैं। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंबल व ईआरसीपी योजना के लिए कोई बजट नहीं दिया। केवल जनता को गुमराह करके केन्द्र सरकार को पत्र लिखने के अलावा कुछ नहीं किया। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समय लेकर अपने सम्पूर्ण स्टाप के साथ जयपुर पहुंचने के बाद ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने के लिए मना कर दिया और अब गंगापुर सिटी के विधायक और काग्रेस के लोग जनता को गुमराह करके लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रहें हैं। लोकतंत्र का गला घोंटना चाहते हैं। पिछले दिनो जल शक्ती मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले पर जानलेवा हमला करना और देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान प्रशासन द्रारा जनता को रोकना। विधायक के साथ कांग्रेस के चंद लोगों द्धारा नौटंकी करके गंगापुर को कलंकित और शर्मशार किया है। इसकी भाजपा निंदा करती हैं। रविवार को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहे, अपार जनसमर्थन से डरकर गंगापुर में यात्रा को नहीं घुसने के कथित प्रयास घोर निंदनीय हैं। यह भाजपा के कार्यकर्ता और विचार की जीत है कि भाजपा ने यात्रा को वही से निकाला।

भाजपा का कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनता के नाम खुला पत्र

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा राजस्थान के स्वाभिमान, नौजवानों के हकों, किसान की तरक्की एवं महिलाओं के सम्मान के लिए शुरू की गई हैं। गंगापुर और राजस्थान में कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार दोषी हैं कि उन्होंने चंबल एवं ईआरसीपी के लिए कुछ नहीं किया। ईआरसीपी की डीपीआर को बदल दिया। इस कारण गंगापुर सिटी सहित 10 जिलों को ईआरसीपी से बाहर कर उनके हकों के साथ कुठारघात किया है। इसका दोषी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। पांच साल तक इस पर कोई कार्य नहीं करना, पैसा जारी नहीं करना, आम आदमी व किसानों के साथ धोखा है। साथ ही मुख्यमंत्री के आने से पहले गंगापुर की गलियों व गांवों के प्रमुख एवं आम रास्तों को बंद कर भय का वातावरण बनाया जा रहा है जो निंदनीय हैं।

साथ ही पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज, कुशासन, लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा आम जनता के नाम खुला पत्र देकर आव्हान करती हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों में कमल खिलाना हैं और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजपा आमजन को आवश्वत करना चाहती है कि भाजपा की सरकार बनने पर पुनः राजस्थान को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जायेगा एवं कानून का राज स्थापित किया जायेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एडवोकेट अतरसिंह गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, मंडल अध्यक्ष रवि मंगल, जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर, महामंत्री मिथलेश व्यास, शिवदयाल जोशी, पूर्व सरपंच राजू नौगांव, रामकेश छंगा, रवि गोठवाल, नवल दनगस, राजू हबीपुर, चिरंजी लोधा, दशरथ मिलकपुर, रामहंश बांसरोटा, हरकेश महुंकलां, रामभरोषी वैष्णव, विनोद अटल, जगदीश गिरी, पार्षद भवानी मानपुर, विकास ठेकला, अतुल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, महेंद्र पूर्व सरपंच सेवा, पूर्व सरपंच दयाराम टोकसी, अनिल दुबे, धोड़या पार्षद, बबलू चौधरी, हेमंत शर्मा, गोविंद पाराशर,गोविन्द एस आर एस, राजेश मावई, शिवहरि मीना, ललित मिर्जापुर, भरतलाल बड़ौदा, बनवारी चौहान, विक्रम फिरासपुर, दिलीप बुचौलाइ, राधेश्याम कोटड़ी, मुकेश प्रजापत, पवन रेंडायल, नरेंद्र हरसाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नरेंद्र हरसाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!