आदर्श विद्या मन्दिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को 20 हजार लोगों ने देखा

Support us By Sharing

आदर्श विद्या मन्दिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को 20 हजार लोगों ने देखा

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/ स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मन्दिर शाहपुरा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकम चंद बोहरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में चंदन दुबे अतिरिक्त जिला क्लेक्टर शाहपुरा, उत्तम जांगिड़ तहसीलदार शाहपुरा, रामेश्वर कुमार बाल्दी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शाहपुरा, कल्पना राठौड़, सीआई शाहपुरा, मनोहर लाल गुप्ता, समिति सदस्य पेनोरमा बोर्ड ,रघुनन्दनसोनी, नगर पालिका चेयरमेन, कन्हैयालाल धाकड़ ,पूर्व नगरपालिका चेयरमेन रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कलेक्टर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा सभी झांकियों का अवलोकन किया गया सभी झांकियों की सजीवता को देखकर सभी ने झांकियों की सुन्दरता को सराहा।
विद्यालय प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड ने बताया कि इन झांकियों के दर्शनार्थ शाहपुरा नगर और अन्यत्र से लगभग 20 गणमान्य नागरिक बन्धुओं की भीड़ उमड़ी मुख्य झांकी में कोटड़ी श्याम, इस्कॉन मंदिर, श्रीनाथ जी, श्री कृष्ण जन्म कालिया देह पर, श्रीकृष्ण नृत्य समुद्र मन्थन, नवाचार में चन्द्रयान की झांकी ,भीष्म पितामह शरसय्या पर, मल्लयुद्ध ,रासलीला , सन्दीपनी आश्रम, सत्यनारायण भगवान, वासुदेव जी यमुना पार करते हुए, नृसिंह अवतार, शिव परिवार, मत्स्य अवतार, वराह अवतार, द्रौपदी चीर हरण, राधा-कृष्ण, नन्द बाबा का घर, कृष्ण सुदामा मिलन, गोवर्धन पर्वत रही,।
महोत्सव में कन्हैया लाल वर्मा, अध्यक्ष प्रबन्ध समिति, विजय सिंह राणावत, सचिव प्रबन्ध समिति, मुकेश तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष प्रबन्ध समिति, शंकर लाल तोषनीवाल, विद्यालय संरक्षक घनश्याम सिंह राणावत, हनुमान धाकड़, गोपाल लाल खारोल, बजरंग लाल शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, कपिल निम्बार्क ,प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मन्दिर कोठार मोहल्ला शाहपुरा आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा पत्रकार बंन्धुओं सभी का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कन्हैया लाल वर्मा, अध्यक्ष प्रबन्ध समिति ने सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!