डीग – दो दिवसीय डीग महोत्सव का आयोजन 10 से 11 अक्टूबर तक


डीग महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम

डीग, 9 सितंबर। पर्यटन विभाग द्वारा दिनांक 10-11 अक्टूबर 2023 को आयोजित किये जाने वाले डीग महोत्सव 2023 के सफल आयोजन / कार्यक्रम व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारियों हेतु विचार-विमर्श किये जाने के क्रम में जिला कलक्टर, डीग शरद मेहरा की अध्यक्षता में दिनांक 11.09.2023 को सांय 3.30 बजे पंचायत समिति सभागार, डीग में बैठक आयोजित की जाएगी।
उपनिदेशक पर्यटन विभाग, भरतपुर संभाग संजय जौहरी ने बताया कि डीग महोत्सव 2023 का शुभारंभ 10 अक्टूबर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन प्रातः 8:30 से 9:30 तक शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जो जल महल से प्रारंभ होगी और जिले के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मेला मैदान में प्रातः 10 से 12 बजे तक दमखम-कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में डीग महल में दोपहर 12 से 1:00 बजे तक मूंछ प्रतियोगिता, दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता, दोपहर 4:00 से 5:00 बजे तक डीग के रंग कार्यक्रम, सांय 06.00 से 07.00 बजे तक दीपदान “जग-मग डीग” कार्यक्रम, सांय 7:30 से रात्रि 10:00 बजे तक श्री राम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली द्वारा श्री कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  विफा के अरथूना तहसील पदाधिकारी मनोनीत

डीग महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः 9 से 10:00 बजे तक हैरिटेज वॉक “डिस्कवर डीग” कार्यक्रम जल महल से शुरू होगा और जिले के प्रमुख बाजारों से होते हुए गुजरेगा। इसके बाद मेला मैदान में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नींबू-चम्मच प्रतियोगिता और रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में डीग महल में प्रातः 11 से 1:00 बजे तक मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर 1 से 2:00 बजे तक साफा बांधने की प्रतियोगिता और सांय 7:30 से रात्रि 10:00 बजे तक राजस्थान कलाकारों द्वारा सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रिपोटर अमरदीप सेन जिता डीग राजस्थान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now