ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

Support us By Sharing

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को
समिति सदस्यों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 15 सितम्बर 2023।  रविवार 17 सितंबर को दोपहर 1बजे से विजय पैलेस में आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह और ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।चाणक्य परिवार के समन्वयक हेमन्त कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्यक्रम को दो जगह रखा गया है प्रतिभा सम्मान समारोह और ब्राह्मण सम्मेलन का कार्यक्रम के लिए विजय पैलेस के प्रांगण में डोम बनाया जा रहा है जिसमें लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। भोजन की व्यवस्था किरण पैलेस में रखी गई है जिससे कोई व्यवधान नहीं हो। और सभी आगंतुकों को सम्मानजनक रूप से भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। कुछ समितियां का भी गठन किया गया जिसमें आयोजन समिति, वित्त समिति, टेंट व्यवस्था समिति , जल व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति,पुरस्कार समिति आदि का गठन किया गया है। समिति सदस्य हेमंत शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, जितेन्द्र उपाध्याय, शेलेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा ने आज कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में राज्यसभा के उपसभापति घनश्याम तिवारी,पूर्व आईजी लक्ष्मण गौड़,डीआईजी क्राइम जयपुर जगदीश प्रसाद शर्मा,सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, शंकर ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग के प्रबंधक एसके चौधरी, सम्यक कोचिंग के निदेशक कौशल भारद्वाज, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन सुरेन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!