ब्रह्मलीन अवैद्यानंद महराज की मनाई गई पुण्य तिथि
प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर विकासखंड जसरा के ग्राम पंचायत परसरा में विश्व हिंदू परिषद योगी अखाड़ा द्वारा स्वामी अवैद्यानंद की पुण्य तिथि मनाई गई।योगी अखाड़ा के प्रदेश संघठन मंत्री नागेश्वर मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पराज करवरिया की अगुवाई में पुण्यतिथि मनाई गई। इसी अवसर पर संघठन ने
परसरा निवासी अखिलेश द्विवेदी को योगी अखाड़ा युवा जिला अध्यक्ष यमुनानगर बनाया
गया।कार्यक्रम संचालन संगठन के भूपेंद्र पाठक ने किया। नागेश्वर मिश्र ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने एवम उसकी रक्षा के लिए लोगो का आवाह्न किया।सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए पोस्टर, बैनर एवम आधार तक में जाति के स्थान पर हिंदू शब्द लिखा जाय इसी से एकता को मजबूती एवम् संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।इस अवसर पर सतीश चंद्र द्विवेदी, सुभाष चन्द्र पांडे,शिवाजी दिवेदी, प्रधान माधुरीमन आदिवासी, कामेश्वर पाठक, बुद्धि प्रकाश, अशोक पाठक आदि कई लोग उपस्थित रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।