आचार्य डाॅ. शिव मुनि महाराज का जन्मदिन मनाया


आचार्य डाॅ. शिव मुनि महाराज का जन्मदिन मनाया

सवाई माधोपुर 17 सितम्बर। आनंद भवन शहर सवाई माधोपुर मे पोरवाल जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है।
आनंद भवन के मंत्री पदम चंद जैन ने बताया कि आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का छटा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रमण संघ के चतुर्थ आचार्य डॉक्टर शिव मुनि महाराज का जन्मदिन आनंद भवन में मनाया जाएगा। आचार्य के जन्मदिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखे गए है जिसमें शनिवार को तप त्याग के रूप में मनाया गया जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने एकाशन, और दया तप की अराधना की। जन्मदिवस पर 5 सामायिक कर एवं धर्म आराधना भजनों के माध्यम से गुणगान कर जन्मदिवस को मनाया जाएगा।
पर्युषण पर्व में धर्म ध्यान आराधना हेतु आनंद भवन में महाराष्ट्र से स्वाध्याय बंधु पधारे हुए है। स्वाध्याय बंधुओं द्वारा पर्युषण महापर्व पर प्रत्येक दिन अलग अलग विषयों पर प्रकाश डाल पर्व का एवं जैन सिद्धान्तों का महत्व बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें :  लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारी को किया निलम्बित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now