महिला आरक्षण बिल को मंजूरी पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

Support us By Sharing

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। नई संसद में पहले सत्र की उद्बोधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के रूप में महिलाओं के नाम किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सदैव ही नारी सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में यह बिल एक ऐतिहासिक कड़ी के रूप में दर्ज हुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पेश करके माननीय प्रधानमंत्री ने एक इतिहास रचा है। इसके पारित होने से महिला शक्तियां राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकेगी। इसी ऐतिहासिक निर्णय पर महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया एवं नृत्य एवं गान के साथ हर्ष जताया। देश के नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से नवाचार होगा एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सशक्त होगी।
इस अवसर पर महामंत्री सीमा गौतम जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता जिला मंत्री सावित्री शर्मा मंडल महामंत्री कनकलता गौतम जिला मंत्री संतोष जैन जिला उपाध्यक्ष मीना जैन हेमलता शर्मा लक्ष्मी शर्मा चंचल शर्मा मौसमी मीणा सहित कई बहने उपस्थिति रही।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!