महिला आरक्षण बिल की मंजूरी एवं नए संसद भवन के शुभारम्भ का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Support us By Sharing

महिला आरक्षण बिल की मंजूरी एवं नए संसद भवन के शुभारम्भ का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 21 सितम्बर 2023। भाजपा महिला मोर्चा गंगापुर सिटी की जिलाध्यक्ष राधा दीक्षित की अध्यक्षता मे जश्न मनाया। मंडल महामंत्री उषा गुप्ता एवं अनिता शर्मा ने बताया की 33% महिला आरक्षण बिल की मंजूरी देकर साबित कर दिया की श्री मोदीजी भारत माँ का वो लाल है जो मातृ शक्ति को सर्वोपरि मानते है। भाजपा आई टी संयोजक डॉ सरिता बंसल ने कहा की भारत का विकसित होने का संकल्प दुनिया के कई देशों का संबल बनेगा। ये नया संसद भवन इस विश्वास को नई बुलंदी देने वाला है। मुझे विश्वास है कि इस संसद में जो जनप्रतिनिधि बैठेंगे वो देश को नई प्रेरणा देने का काम करेंगे। पीएम ने कहा है कि हमें कर्तव्य को प्राथमिकता में रखना होगा। हमें निरंतर खुद में सुधार करना होगा, हमें खुद को तपाना होगा, खुद को जागृत करना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी को सिद्ध करेगा आप ईश्वर मे अटूट विश्वास रखते है। आपको शिव शक्तियों की पहचान है इसीलिए आपने उन्हें यह शक्ति प्रदान की है। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी कहते है हमारी भारत माँ को पुनः विश्व प्रकाशित सिर्फ मातृशक्ति ही कर सकती है क्यूंकि वो संतोषी, पार्वती, दुर्गा, उमा, रिद्धि, सिद्धि, रमा, गौरी, त्याग, समर्पण, शांति, प्रेम, सहनशीलता देवी स्वरूप बनकर पापियों का आध्यत्मिक ज्ञान द्वारा परिवर्तन एवं विनाश कर सकती है। ईश्वर ने यह शक्ति सिर्फ महिलाओं को दी है। इस शुभ जश्न मे समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कल्पना शुक्ला ने सबका मुख मीठा करवाया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!