जागृति शर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने री-नीट 2026 में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर नदबई और संस्थान का नाम रोशन किया।
नदबई। री-नीट 2026 के घोषित परिणामों में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नदबई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे नदबई क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
संस्थान के उपकार राणा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1238 प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं जागृति शर्मा ने AIR 4533 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
इसके अलावा शुभम शर्मा (AIR 15591), मृदुल सिंघल (AIR 18655), पूर्णिमा मित्तल (AIR 21753), पीयूष गौतम (AIR 23402), दीपांशु शर्मा (AIR 29940) तथा यशवंत सिंह (AIR 77091) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों का किया सम्मान
री-नीट परीक्षा में शानदार सफलता पर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अजय कटारा एवं संस्थान के समस्त स्टाफ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
निरंतर उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा
संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एसआर ग्रुप हर वर्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस वर्ष का परिणाम भी संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।