जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
डीग/सीकरी। भारतीय जनता पार्टी सीकरी मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष मानसिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल (जनुथर) तथा विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रवासी प्रभारी सतीश व्यास रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के नियमित संपर्क और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि सतीश बंसल ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने तथा केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ब्रजनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
विशिष्ट अतिथि सतीश व्यास ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने नियमित बैठकें आयोजित करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर भी बल दिया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त
बैठक के दौरान सरदार हरमीत सिंह बुर्जा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सीकरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मंडल के 12 शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा भी की गई।
ये रहे उपस्थित
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत शर्मा, ललित मोहन पाराशर, गुरुबक्श सिंह सिहावली, कार्यालय प्रभारी शत्रुघ्न गुर्जर, मोहन प्रजापत, गिरधारी खंडेलवाल, महामंत्री कपिल बत्रा, अरुण जैन, शीतल जैन, भरतलाल, विष्णु बावरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हन्नी मुखिजा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा सैनी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धोलूराम जाटव, किसान मोर्चा के जीतराम गुर्जर, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश बंसल, घनश्याम, बबलू सैनी, राजेंद्र सैनी, जगन सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।