विजय गुप्ता जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष

Support us By Sharing

विजय गुप्ता जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया नियुक्त; केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट के रह चुके थे निजी सचिव

भरतपुर-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट के निजी सचिव रहे तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता को जीव-जंतु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिन्होने उक्त पद की शपथ लेकर पदभार संभाल लिया और विजय गुप्ता ने पद की जिम्मेदारी लेते हुए जीव जंतुओं के कल्याण के कार्य और उनके संरक्षण आदि कार्य में जुट गए। जीव जंतु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश व जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता
व समर्थको ने उनको दूरभाष पर बधाइयां दी। पदभार ग्रहण करने के बाद जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता को सर्व प्रथम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बधाई दी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव, कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा,कैबिनेट मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, गांव अलीपुर के सरपंच रामवीर गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु मित्तल, पूर्व सरपंच सतीश चंद्र पांडे,पूर्व उप प्रधान महेश चंद मीणा आदि ने जीव जंतु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष विजय गुप्ता को बधाइयां दी।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!