रन फोर भारत जोड़ो मैराथन दौड़ में सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ो युवा

Support us By Sharing

रन फोर भारत जोड़ो मैराथन दौड़ में सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ो युवा

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 24 सितम्बर 2023। राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल जगतपुरा जयपुर से अक्षय पात्र मंदिर तक रन फोर भारत जोड़ो मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसके मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास रहे। मुख्य अतिथि वी.वी. श्रीनिवास द्वारा झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।गंगापुर सिटी जिले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं सवाई माधोपुर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम से पूर्व रात्रि 1:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वी वी श्रीनिवास के जयपुर आगमन पर सुबह सिंह ने अपनी टीम के साथ अभिनंदन किया।इस दौरान सुबह सिंह सैमाड़ा ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी वी श्रीनिवास, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, सह प्रभारी रिशेंद्र मेहर, प्रदेश अध्यक्ष डेलीगेट यशवीर शूरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देशराज मीणा, सवाई माधोपुर युवा कांग्रेस के प्रभारी सी.पी. मीना से मुलाकात की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर आलोरिया के संयोजन में हुआ कार्यक्रम।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!