भीलवाड़ा में श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान ने लगाए 61 पौधे, संरक्षण का संकल्प


आरएसईबी कॉलोनी में हरित उपवन विकसित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।

भीलवाड़ा। श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से वर्षा ऋतु के अवसर पर आरएसईबी कॉलोनी, बापूनगर में व्यापक पौधरोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत 61 पौधों का रोपण कर हरित उपवन विकसित किया गया। संस्थान ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

अभियान के दौरान बरगद, आम, नीम, पीपल, सहजन, जामुन, गुलमोहर, आंवला, नींबू, अमरूद, अनार, सीताफल, चम्पा, कनेर और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन पौधों का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

बेहतर विकास के लिए की गई विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम प्रभारी बनवारी सैनी ने बताया कि पौधरोपण से पूर्व गड्ढों की खुदाई कर उनमें पीली मिट्टी एवं जैविक खाद डाली गई, ताकि पौधों का बेहतर विकास हो सके। पौधों की सुरक्षा के लिए स्थल पर कंटीले तार लगाए गए हैं तथा नियमित सिंचाई के लिए चंबल जलापूर्ति पाइपलाइन से नलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रतिदिन सिंचाई के लिए 100 फीट पाइप की भी व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान एवं आरएसईबी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से ली है, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर विकसित हो सकें।

पौधों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता एम.के. यादव, संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता तथा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी उपस्थित रहे।

संस्थान अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी उपयुक्त स्थानों का चयन कर ऐसे पौधरोपण अभियान निरंतर चलाती रहेगी।

श्रद्धा और श्रमदान के साथ हुआ पौधरोपण

अभियान में किशन चौधरी, मुकेश वर्मा, रामावतार शर्मा, सुरेश शर्मा, चेनसिंह चौहान, बनवारी माली, भंवरलाल सारण, विक्रमसिंह राठौड़, गजेन्द्रसिंह राठौड़, भंवरलाल मंडा, प्यारेलाल चौधरी, तारापुरी गोस्वामी, सुखदेव प्रजापत, सुखदेव चौधरी, हनुमान परिहार, जयेश पारीक, प्रशांत पारीक, मनीष गर्ग, खेमराज गुप्ता, मनोज वैष्णव, नन्दलाल सैनी, शिवांश चौधरी, शिवम सैनी, लक्की सैनी, करण नायक, भागचंद सोमानी, भरत वैष्णव, अंकित वैष्णव, बाबूलाल मीणा, जयेश परिहार, गिरवरसिंह शेखावत, कुलजीत सिंह सहित अनेक लोगों ने श्रमदान कर पौधरोपण किया तथा सभी पौधों में पानी देकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *