सूरौठ में गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा

Support us By Sharing

सूरौठ में गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा, जगर बांध में किया विसर्जन

सूरौठ। कस्बा सूरौठ में गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ गणेश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पूरी होने के बाद धर्म प्रेमी लोगों ने जगर बांध में परंपरागत तरीके से गणेश जी का विसर्जन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। गणेश भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि कस्बा सूरौठ में गौड़ मैरिज गार्डन के पास 19 सितंबर को विधि विधान से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणेश महोत्सव के बाद कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का काफी स्थानों पर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात काफी संख्या में धर्म प्रेमी लोग जगर बांध पहुंचे तथा गणेश जी का विसर्जन किया। इसी तरह कस्बे में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी जिनका भी विधि विधान से विसर्जन किया गया।

सूरौठ में गायत्री मंडल का तर्पण कार्यक्रम आज से

सूरौठ। कस्बा सूरौठ में गायत्री प्रज्ञा मंडल का तर्पण कार्यक्रम 29 सितंबर से शुरू होगा। गायत्री प्रज्ञा मंडल के सदस्यों ने बताया कि कस्बे के गौड़ मैरिज होम में तर्पण कार्यक्रम सुबह 8 बजे विधिवत रूप से शुरू होगा। शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री प्रज्ञा मंडल के तत्वाधान में आयोजित तर्पण कार्यक्रम के अवसर पर सुबह 8 बजे से सवा नौ बजे तक विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न कराए जाएंगे। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर गायत्री मंडल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!