नैनी में गरजे डिप्टी सीएम हैट्रिक की आहट से विपक्षियों में मची है खलबली

Support us By Sharing

नैनी में गरजे डिप्टी सीएम हैट्रिक की आहट से विपक्षियों में मची है खलबली

हमारा लक्ष्य सांसद, विधायक बनाना नहीं बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है-डिप्टी सीएम

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति को सबसे पहले बधाई देता हूं। कई कार्यकर्ता भाषण कम देते हैं और कार्य ज्यादा करते है वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के भाषण में दिखाई दिया। भाषण कम दिए लेकिन मुझे विश्वास है वह स्वयं और टीम के साथ अच्छा कार्य करेंगे इनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 75 प्रतिशत बोट दिलाकर 2024 में कमल खिलाने का कार्य लोकसभा में करेंगे। हमारा और भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सासंद विधायक बनाना नही बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश को 100 साल आगे विकास बढ़ चलेगा उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को यमुनानगर जिला के युनाईटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी प्रयागराज मे भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के संवाद एवं स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा मै पहले कार्यकर्ता हूं फिर उपमुख्यमंत्री हूं यमुनानगर का हर एक कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम ना समझे। डाँ.मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद नही बनते तो यह यमुना का पुल नही बनता। भाजपा की पूर्व सरकारों मे इलाहाबाद जिला जैसे आईसीयू में पडा हो इसे आक्सीजन देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल की देन है। आज चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देता है। विकास की गंगा बह रही है। अब खनन और शराब माफियाओं की जगह जेल है। भाजपा सरकार में प्रतिभाशाली युवा को कोई नौकरी से से रोक नही सकता। डिप्टी सीएम ने बताया 500 वर्षों बाद आज रामलला का मंदिर बन रहा है। जल्द विराजमान भी होंगे वह आप सबके कमल खिलाने से संभव हुआ। 2024 मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आहट से विपक्ष में खलबली मची है। तरह की गठबंधन और षड़यंत्र रच रहे हैं लेकिन देश की जनता फिर से मोदी सरकार बनाकर विपक्षियों के मंसूबो पर पानी फेरेंगी।


जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति और विधायक पियूष रंजन निषाद ने बुके अंगवस्त्रम् मेमेंटो देकर उपमुख्यमंत्री एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और डिप्टी सीएम की कृपा से जो दायित्व मिला है उसे 2024 मे पिछले चुनाव से ज्यादा मतों से जिताकर आभार जताऊंगा। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा उपमुख्यमंत्री जैसा सेनापति हो तो 2024 मे जीत का इतिहास बनेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विधायक एवं सभी जिला पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का अपने हाथों माला पहनाकर हौसला-अफजाई किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ.वीके सिंह,मेयर गणेश केसरवानी, ज़िलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, कमलेश कुमार, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर पांडेय, शिवदत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह,अशोक सिंह, प्रबंधक युनाईटेड ग्रुप जगदीश गुलाटी,डाँ.भगवत पांडेय, संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,विक्रमादित्य मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,राज कुमार मिश्र,जय सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,वृजेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में यमुनापार पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!