नदबई में एसडीएम ने राउमावि कटारा का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए निर्देश


विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

नदबई। नदबई के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सचिन यादव ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कटारा स्थित स्वर्गीय श्री सुखराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और विभागीय रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बेहतर शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीएमश्री विद्यालय में संचालित ब्यूटी एवं बेलनेस लैब, डिजिटल पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, संविधान कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों से किया संवाद

एसडीएम सचिन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक स्तर और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं से निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त करने और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शमसुद्वीन चिड्डा, एसीबीईओ हजारीलाल शर्मा, उपप्राचार्य गजेन्द्र सिंह, नन्दकिशोर शर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजीव गोयल, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *