एनसीयूआई चुनाव में सहकार भारती-भाजपा गठबंधन की 19 सीटों पर ऐतिहासिक जीत


21 में से 19 सीटों पर गठबंधन का कब्जा, 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, नए प्रबंधक मंडल से सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद।

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय सहकारिता संघ (एनसीयूआई), नई दिल्ली के प्रबंधक मंडल के पंचवर्षीय चुनाव में सहकार भारती और भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयुक्त गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 में से 19 सीटों पर विजय हासिल की है। 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद 19 जुलाई को हुई मतगणना के अनौपचारिक परिणामों में गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सामने आई। अंतिम परिणामों की औपचारिक घोषणा केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।

सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री सीए सुनील सोमानी ने बताया कि प्रमुख विजेताओं में दीनानाथ ठाकुर, दिलीप भाई संघाणी, मिनेश शाह, बिपिन पटेल, मोहनभाई कुंडारिया, विशाल सिंह, विनय कुमार शाही, प्रवीण दरेकर, जी.टी. देवेगौड़ा, जीना पोत्संगबम, घनश्याम अमीन, धनंजय सिंह, एच.के. पाटील, मुदित वर्मा, अण्णासाहेब जोल्हे तथा नकुल कडू सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।

10 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित

सहकार भारती के जिलाध्यक्ष सुभाष चेचानी ने बताया कि चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया को केंद्र सरकार के मनोनीत प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया गया है।

सहकारिता आंदोलन को मिलेगी नई दिशा

भीलवाड़ा जिला महामंत्री दुर्गालाल सोनी ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि एनसीयूआई का नवगठित प्रबंधक मंडल संस्था की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा तथा देशभर में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, संरक्षक दीनानाथ ठाकुर, संगठन मंत्री संजय पाचपोर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष तथा एनडीडीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप चेहल सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

चुनाव परिणाम के बाद सहकार भारती एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे देश के सहकारिता आंदोलन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत सहकारिता संस्थाओं में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करेगी।

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रामनरेश विजयवर्गीय, पुनीत सोमानी, संजय पांडे, मनोज सोनी, नवनीत तोतला, विजय सुराणा, कमलेश सेटी, मुकुट बसेर, मनीष डाड, प्रहलाद ईनाणी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *