जडखोर धाम में आयोजित बैठक में ‘मन की बात’, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
डीग। भाजपा जनूथर मंडल की संगठनात्मक बैठक मंगलवार दोपहर जडखोर धाम में मंडल अध्यक्ष गोपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल मुख्य अतिथि तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर एवं नगर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी सतीश व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल प्लेटफॉर्म और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।
हर बूथ पर होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम
मुख्य अतिथि सतीश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जनूथर मंडल के प्रत्येक बूथ पर प्रभावी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया गया।
आगामी चुनावों की तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव एवं नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री बीरी सिंह चौधरी, मोहन सिंह, चंद्रभान सैन, चतर सिंह, ओमप्रकाश वडेसरा, पीतम शर्मा, पप्पी सिंह, सहाब सिंह, मीहीलाल, रूपकिशोर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।