डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गोयल ने सड़क, नाले, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट सहित कई समस्याएं उठाईं।
गंगापुर सिटी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) सुदर्शन सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में पंसारी गली, पटवा बाजार, लखेरा बाजार, श्रीराम स्कूल वाली गली तथा राजकीय अस्पताल परिसर में नई सड़क निर्माण, गहरे गड्ढों की मरम्मत एवं कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई।
जल निकासी और नालों की सफाई की उठाई मांग
राहुल गोयल ने ज्ञापन में उदय मोड़ से सालौदा मोड़ के बीच जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा नालों की सफाई कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा सी-स्कीम नाले के ऊपर स्थित राधा कृष्ण नगर और भगीरथ नगर क्षेत्र में मिट्टी एवं मोरम डलवाकर आवागमन सुगम बनाने की आवश्यकता बताई गई।
खुले नाले को ढकने की भी मांग
ज्ञापन में प्राइवेट बस स्टैंड के पास खुले नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से पट्टियां लगाने की मांग भी की गई, ताकि आमजन को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
सात दिन में समाधान का मिला आश्वासन
एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा सात दिन के भीतर समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राहुल गोयल ने एडीएम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शहर की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।